क्या है मोदी सरकार की 70 साल से अधिक आयु के नागरिकों को ₹5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज, सब कुछ जाने ।।।
ayushman bharat senior citizens: मंत्रिमंडल में आज मोदी जी ने, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंज़ूरी दे दी गई। इसका लक्ष्य 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाना है, जिसमें 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान कराना है।
पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत PMJAY के तहत एक नया अलग कार्ड जारी किया जाएगा,
आयुष्मान भारत PMJAY के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे या तो अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या आयुष्मान भारत PMJAY का विकल्प चुन सकते हैं।
इस योजना के तहत 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ वृद्ध नागरिक लाभान्वित होंगे। देशवासियों के आरोग्य हेतु वरदान सिद्ध होने वाली आयुष्मान योजना के दायरे में वृद्धि करने के लिए कदम उठाया गया हैं।
आयुष्मान योजना:
आयुष्मान भारत एक स्वास्थ्य बीमा योजना है जो भारत सरकार द्वारा 2018 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत, प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है। यह योजना देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
आयुष्मान भारत योजना के मुख्य लाभ यह हैं:
1. 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना।
2. गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों के लिए इस योजना को बनाया गया हैं।
3. देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए।
4. निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज ।
5. 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज ।
आयुष्मान भारत योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है।
आज मोदी जी ने 70 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को ₹5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सौगात दी।
— Amit Shah (@AmitShah) September 11, 2024
इस योजना के तहत 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ वृद्ध नागरिक लाभान्वित होंगे। देशवासियों के आरोग्य हेतु वरदान सिद्ध होने वाली आयुष्मान योजना के दायरे में वृद्धि करने के केंद्रीय… pic.twitter.com/JIBZEGbQYi
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र (eligible):
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र (eligible)होने के लिए, आपको निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करना होगा:
1. गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार,जिन परिवारों की आय गरीबी रेखा से नीचे है, वे आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।
2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (RSBY) के लाभार्थी हैं,RSBY के लाभार्थी परिवार आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।
3. सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 के अनुसार पात्र परिवार है,SECC 2011 के अनुसार पात्र परिवार आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।
4. किसानों और छोटे व्यवसायियों को आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र माना जाता है।
5. विधवा और विकलांग व्यक्ति आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।
6. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लाभार्थी हैं,PDS के लाभार्थी परिवार आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।
यदि आप इनमें से किसी भी श्रेणी में आते हैं, तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हो सकते हैं।
१. Aayushman card क्या है? आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी कौन कौन हैं, देखे कही वो आप तो नही।।।
कोई टिप्पणी नहीं